P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर को बस स्टैंड ऑडिटोरियम...

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर को बस स्टैंड ऑडिटोरियम में


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर को बस स्टैंड ऑडिटोरियम में

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, दी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश

कटनी – राज्य शासन एवं कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम कटनी द्वारा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम बस स्टैंड के पास स्थित ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों की बैठक लेकर दायित्वों का वितरण किया तथा सभी तैयारियां तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं के प्रभारी उपायुक्त शैलेश गुप्ता तथा सहायक प्रभारी अधिकारी राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को आयोजन से संबंधित सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर मंच, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, लाइट, साउंड, माइक, बैठक व्यवस्था एवं विभागीय प्रदर्शनी हेतु स्टॉल आदि की जिम्मेदारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे तथा सहायक यंत्री सुनील सहित अन्य कर्मचारियों को सौंपी गई है। वहीं बैकड्रॉप, दीप प्रज्वलन, स्वल्पाहार, पेयजल, आमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्रों की प्रिंटिंग जैसी व्यवस्थाओं का दायित्व सहायक यंत्री आदेश जैन और उनकी टीम को दिया गया है।

स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के नगर निगम भवनों, ऐतिहासिक इमारतों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन व अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण, तथा शहर की विशेष सफाई के लिए स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं सभी वार्ड दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है।

यातायात की सुगमता एवं पार्किंग प्रबंधन हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल, तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से जिले के गौरव चरित्र से जुड़े महापुरुषों की जीवनी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यों को जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ समय पर पूर्ण करें, ताकि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम गरिमामय और सफल रूप से आयोजित किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट