P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के मोहम्मद सईद अध्यक्ष नियुक्त… हर्ष का माहौल

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के मोहम्मद सईद अध्यक्ष नियुक्त… हर्ष का माहौल

55 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति

शहडोल/कमलेश दाहिया/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय पत्रकारों की सर्वमान्य संस्था सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा मध्य प्रदेश के 55 जिलों में गत दिवस नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। शहडोल के वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई-भाषा) के संवाददाता मोहम्मद सईद को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें शहडोल जिले में प्रेस क्लब की गतिविधियां संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय दास और राष्ट्रीय समन्वयक राजेश भाटिया की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर द्वारा की गई है।

मोहम्मद सईद की नियुक्ति पर दी शुभकामनाएं
वरिष्ठ पत्रकार सईद एक निष्पक्ष और निडर पत्रकार माने जाते हैं। इलाके में उनकी खूब ख्याति है और काफी समय से वे लेखन को जरिए खबरों को जनता तक पहुंचाते रहे हैं। वहीं उनकी नियुक्ति पर जिले भर के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

पत्रकारों की उल्लेखनीय संस्था
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक) ट्रस्ट हिंदी भाषी राज्यों में एक प्रमुख और सक्रिय प्रेस क्लब है, जो पत्रकारों, लेखकों, संपादकों और मीडिया से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संस्था मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके प्रशिक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन और समसामयिक विषयों पर विमर्श के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। प्रेस क्लब न सिर्फ पत्रकारों को एकजुट करता है, बल्कि यह बौद्धिक संवाद हस्तियों से बात- सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के साथ, मीडिया संवाद श्रृंखलाएं, पुस्तक विमोचन, मीडिया कार्यशालाएं , पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कैंप और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित करता है। यह मंच युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन, वरिष्ठ संपादकों से संवाद और मीडिया की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करता है, लेकिन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए धरना, प्रदर्शन और आंदोलन जैसे माध्यमों का उपयोग नहीं करता, बल्कि मिशन के रूप में सेंटर फॉर जर्नलिस्ट वेलफेयर के लिए ही काम करता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट