P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसलामतपुर पुलिस की सराहनीय पहल… ट्रॉलियों में लगाई लाल पट्टी

सलामतपुर पुलिस की सराहनीय पहल… ट्रॉलियों में लगाई लाल पट्टी

किसानों को किया आगाह

रायसेन/नसीम अली/खबर डिजिटल/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में बुधवार दोपहर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी सलामतपुर में पहुंचकर किसानों की ट्रॉलियों में रेडियम की पट्टियां लगाईं, ताकि दुर्घटनाओं का अंदेशा कम हो पाए।

टीआई दिनेश रघुवंशी ने दी जानकारी
थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय सड़क पर चलती ट्रॉलियां स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं, जिसके कारण अन्य वाहन उनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही संकेत मिल सके कि आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही है।

किसानों को पुलिस ने किया जागरुक
पुलिस टीम ने मौके पर किसानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस पहल की स्थानीय किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट