जिले की 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला संपन्न
निपुण भारत योजना के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हुआ आयोजन
कटनी – निपुण भारत योजना के अंतर्गत जिले की सभी 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला (Foundational Literacy and Numeracy Fair) का सफल आयोजन किया गया।
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले का उद्देश्य कक्षा एक एवं दो के बच्चों में शारीरिक, बौद्धिक, भाषा तथा गणितीय कौशल का विकास सुनिश्चित करना रहा।
मेले में बच्चों के प्रदर्शन को देखने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा शिक्षा विभाग के जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता
विकासखंड बहोरीबंद के एकीकृत माध्यमिक शाला धूरी में विधायक प्रणय प्रभात पांडे,
मॉडल स्कूल बड़वारा में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह,
शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन कटनी में खिरहनी में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन,
बरखेड़ा और बिलहरी (रीठी) में जनपद अध्यक्ष प्रकाश साहू,
जबकि संदीपनी विद्यालय कटनी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर ने उपस्थिति दर्ज की।
शिक्षा विभाग की सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह मरावी,
जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी,
एपीसी सुबरण सिंह राजपूत, प्रतिभा गर्ग, प्रीति सिंह,
तथा राम भूषण अग्निहोत्री सहित सभी बीआरसीसी, बीएसी और जन शिक्षकों ने सतत मॉनिटरिंग की।
जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी ने जिलेभर के सभी शाला प्रभारियों और शिक्षकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार के लिए प्रोत्साहित किया।
जिले की 1278 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला संपन्न निपुण भारत योजना के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हुआ आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


