P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीफायर एनओसी नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई, निगमायुक्त ने दिए निर्देश...

फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई, निगमायुक्त ने दिए निर्देश मुख्य मार्गों पर मार्किंग और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपयुक्त स्थल चुनने के निर्देश


फायर एनओसी नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई, निगमायुक्त ने दिए निर्देश

मुख्य मार्गों पर मार्किंग और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपयुक्त स्थल चुनने के निर्देश
कटनी – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुवार को भवन अनुज्ञा, फायर सेफ्टी प्लान, कॉलोनी सेल और अतिक्रमण शाखा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि जिन संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, होटल, मॉल और मैरिज गार्डन ने अब तक फायर एनओसी नहीं ली है, उनकी संयुक्त जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। फायर सेफ्टी रिन्यूअल और ऑडिट रिपोर्ट समय पर नहीं देने वालों पर नोटिस और पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी।
भवन अनुज्ञा शाखा को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर कंपाउंडिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अतिक्रमण विभाग को मुख्य मार्गों की लाइन मार्किंग कर स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण हटाने और मुड़वारा स्टेशन के सामने स्थित हाकर जोन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने मुख्य मार्गों की सुंदरता बनाए रखने हेतु कबाड़ और निर्माण सामग्री रखकर व्यवसाय करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट