छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत गुरैया में स्थित सरकारी स्कूल में भोजन करने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बच्चों को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां बच्चों का उपचार चल रहा है।
अचानक हुई थी बच्चों की तबियत खराब
दरअसल बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक पेट दर्द और घबराहट होने के पर 15 बच्चों को अस्पताल लाया गया है, फिलहाल बच्चों की तबीयत ठीक बताई जा रही है, हालांकि दो बच्चों को डॉक्टर के ड्रिप लगाई गई है और इलाज जारी है।
एसडीएम अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना
घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे सिंगोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों को उपचार संबंधित जानकारी ली है, और बच्चों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी भी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इलाज करने के निर्देश दिए हैं, एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों की बीमार होने की जानकारी लगते ही मैं अस्पताल पहुंचा हूं और जानकारी लेने में लगा हुआ हूं, आखिर क्या वजह है कि बच्चे बीमार हुए हैं और डॉक्टर को निर्देश दिया है, स्थिति नॉर्मल है।


