Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का...

Jhabua News: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एकता दौड़” का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्री निर्मला भूरिया व पुलिस अधीक्षक ने दिखाईं हरी झंडी, युवाओं में दिखा उत्साह

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/शुक्रवार को देश के लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर झाबुआ जिले सहित पूरे देश में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में झाबुआ जिले के सभी पुलिस थाना स्तर पर प्रातः 8:00 बजे “एकता दौड़” (Run for Unity) का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन झाबुआ राजवाड़ा परिसर से प्रारंभ हुआ, जहां पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को “राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाई गई। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने “एकता दौड़” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ राजवाड़ा से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जेल चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानू भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ सुश्री रूपरेखा यादव, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, जिले के गणमान्य नागरिकगण तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं एकता दौड़ में सम्मिलित हुए।

इस आयोजन का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट