P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीशिकारी खुद बन गए शिकार — लड़कियों के ज़रिए फँसाकर रकम ऐंठने...

शिकारी खुद बन गए शिकार — लड़कियों के ज़रिए फँसाकर रकम ऐंठने वाले गिरोह के 10 सदस्य कुठला पुलिस की गिरफ्त में

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी-कठोर और त्वरित कार्रवाई करते हुए कठनी जिले की कुठला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लड़कियों के माध्यम से लोगों को फँसाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस ने इस गिरोह के कुल 10 सदस्यों (6 पुरुष और 4 महिलाएं) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर पूरी रकम और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। थाना कुठला में बरही निवासी प्रियेश अग्रवाल (35 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक परिचित महिला नेहा और उसकी सहयोगियों ने उसे मिलने के बहाने लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया बुलाया, जहां पहले से मौजूद लड़कियों के साथ कुछ युवक पहुंचे और उसकी फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने उसके बैंक खाते से ₹90,000 ट्रांसफर, ₹3,000 नकद और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। त्वरित पुलिस कार्रवाई:शिकायत मिलते ही पुलिस ने तकनीकी और परम्परागत तरीकों से कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ₹93,000 की रकम और 4 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी:साहिल सेन, हरान खान, शिवम कुशवाहा, अनिकेत यादव, समीर मलिक, समीर खान, नेहा सिहोते, गीतांजलि श्रीवास्तव, पूजा चौधरी और भूमि गर्ग — सभी कटनी क्षेत्र के निवासी हैं।इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। विशेष उल्लेख:पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, सौरभ सोनी, विनोद सिंह, एएसआई श्याम नारायण सिंह, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, महिला आरक्षक सविता तिवारी सहित पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस का बयान:थाना कुठला पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो और समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट