आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्वभर मे लोहा मनवाने वाली और भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीद दिवस और लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाई गईं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
‘जब तक सुरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’
कांग्रेस नेताओं ने बस स्टैण्ड चौराहे स्थित प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। नेताओ ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों को साकार करने एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहे जैसे नारों से बस स्टेण्ड चौराहा गूंजायमान हो गया।
कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि
पुष्पांजली सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश इंदिराजी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा, देशहित मे दिए गए योगदान ओर बलिदान को देश कभी भूल नही सकता है। उन्होंने देश की एकता ओर अखंडता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर शहादत दे दी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में है। युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जिसने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया और भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, खुर्शीद अली दिवान, सुरेश सारडा, कमलेश पचाया, समरथमल राठौड़, डॉ. एएम शेख, मंसूर मंर्चेंट, मुकेश गुप्ता, संजय चौहान, प्रदीप रावत, धनसिंह चौहान, किशन मंडलोई,अरविंद पटेल, ईरफान मंसूरी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।
