P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसरदार पटेल की 150वीं जयंती.. “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती.. “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन

SDOP और थाना प्रभारी ने दिलाई शपथ

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जोबट में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया गया,इस अवसर पर नगर के स्कूली विद्यार्थी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।

स्टूडेंट्स, पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
कार्यक्रम का शुभारंभ बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोबट से हुआ, जहां से सैकड़ों विद्यार्थी और पुलिसकर्मी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जोबट बड़ा बस स्टैंड पर समाप्त हुई, जहां पूरे रास्ते “भारत माता की जय, “वंदे मातरम” और “एकता में शक्ति है” के नारों से जोबट नगर गूंज उठा।

जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी ने कहा
कार्यक्रम का नेतृत्व जोबट एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी और थाना प्रभारी विजय वास्केल ने किया। एसडीओपी राठी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदृष्टि से भारत की रियासतों को एक सूत्र में जोड़ा, वही आज के आधुनिक भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि “रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।”

थाना प्रभारी विजय वास्केल ने युवाओं को दी प्रेरणा
थाना प्रभारी विजय वास्केल ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन इस बात का उदाहरण है कि जब देश के लोग एकजुट होते हैं, तब असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशा, अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।”

विद्यार्थियों में दिखा जोश और देशभक्ति
कार्यक्रम में बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,सभी ने दौड़ लगाई, शिक्षकों,पुलिस कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

एकता की शपथ के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। एसडीओपी राठी ने कहा कि हमें सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलकर देश की अखंडता और भाईचारे को सशक्त बनाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट