झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/नगर पालिका झाबुआ में आज अंगीकार अभियान के अंतर्गत प्रधान मंत्री आवास मेला एवं पीएम स्वनिधि मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बी.एल.सी. घटक अंतर्गत पात्र 28 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति कविता सिंगार, जिला महामंत्री विजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, जिला मंत्री बबलु सकलेचा, मण्डल अध्यक्ष अंकुर पाठक, नगर पालिका उपाध्यक्ष लाखन सोलंकी, बिट्टु सिंगार, राज थापा, सह कार्यालय मंत्री रजनीश गामड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पड़े: कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न


