यु
सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी-भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में सैंकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को भीषण ठंड को देखते हुए गर्म कंबल वितरित किए गए।अंशु मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता था। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अपने सशक्त नेतृत्व का परिचय पूरे विश्व को दिया था। भूमि सुधार, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, शहरी संपत्ति की अधिकतम सीमा, ग्रामीण गरीबों के लिए आवास प्रावधान, रियासती विशेषाधिकार का उन्मूलन जैसी अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां उनके नाम रहीं।कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए उनके बताए सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा “इंदिरा गांधी अमर रहें” के नारे लगाए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौसूफ बिट्टू, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया, यंका विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेरिया एवं मोहम्मद इसराइल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय खटीक, आईटी सेल प्रदेश महासचिव शशांक गुप्ता एवं सूर्यकांत कुशवाहा, आईटी सेल जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, पूर्व महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष माया चौधरी, मीनाक्षी बलवी, नीरा सोनी, निवेदिता द्विवेदी, श्याम यादव, पार्षद चोखभाई, पूर्व पार्षद विजय मंगल चौधरी, राजेश जाटव, प्रज्ज्वल साहू, अभिषेक गुप्ता, सौरभ पांडे, प्रिंस वंशकार, राहुल दहिया, अवध यादव, कमल राठौड़ सहित अनेक कांग्रेसजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
Yuva Congress observes Indira Gandhi Martyrdom Day as Seva Diwas, distributes blankets to needy women


