सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी सूत्रों के अनुसार भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटनी शहर में दो प्रमुख गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पार्क स्थित विमल गुटखा के व्यापारी हरीश और हरिओम ट्रेडर्स के संचालक सुरेश आहूजा, जो रजनीगंधा, तानसेन सहित अन्य ब्रांडेड गुटखा उत्पादों के थोक विक्रेता हैं, उनके ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है।टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर अंदर दस्तावेजों, लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान CGST विभाग के अधिकारी, लेखा परीक्षक दल तथा स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टीम टैक्स चोरी और बिलिंग अनियमितताओं से जुड़ी संभावनाओं की जांच कर रही है। फिलहाल जांच जारी है, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा की जा रही है।
कटनी में गुटखा व्यापारियों पर CGST की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों की जांच जारी
सम्बंधित ख़बरें


