P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनवचंडी मंदिर की जमीन पर फूड जोन निर्माण को लेकर बवाल.. विरोध...

नवचंडी मंदिर की जमीन पर फूड जोन निर्माण को लेकर बवाल.. विरोध प्रदर्शन

महंत बाबा गंगाराम को मिला कांग्रेस का साथ

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ शहर के प्रसिद्ध मां नवचंडी मंदिर क्षेत्र में अस्थायी फूड जोन के निर्माण को लेकर नगर निगम और मंदिर प्रबंधन के बीच विवाद एक बार फिर उभर आया है। शुक्रवार शाम को जब नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन लेकर मंदिर के पास निर्माण कार्य शुरू करने पहुंची, तो मंदिर के महंत बाबा गंगाराम ने खुद जेसीबी के आगे बैठकर विरोध जताया।

बाबा को मिला कांग्रेसियों का साथ
बाबा के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखते ही देखते मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी गर्म हो गई कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने जेसीबी पर चढ़कर मशीन की चाबी तक निकाल ली। इसके बाद कांग्रेस पार्षद मुल्लू राठौर और अन्य कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर भजन-कीर्तन के माध्यम से अनूठा विरोध दर्ज कराया। विवाद बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच नगर निगम की टीम को अंततः बैरंग लौटना पड़ा।

‘मंदिर के लिए आरक्षित है भूमि’
महंत बाबा गंगाराम ने कहा कि यह भूमि मंदिर की आरक्षित जमीन है और धार्मिक स्थल पर व्यावसायिक निर्माण अस्वीकार्य है। वहीं कांग्रेस ने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा ‘नगर निगम की मनमानी का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी। बाबा गंगाराम के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।’

खंडवा नगर निगम का क्या है कहना?
खंडवा नगर निगम का कहना है कि यह निर्माण अस्थायी है और जनता की सुविधा के लिए किया जा रहा है। हालांकि, मंदिर पक्ष और कांग्रेस दोनों इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है, ताकि दोबारा कोई विवाद न भड़के।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट