P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरडायल-112 के पायलटों का प्रशिक्षण.. पुलिसकर्मियों की भी ट्रेनिंग

डायल-112 के पायलटों का प्रशिक्षण.. पुलिसकर्मियों की भी ट्रेनिंग

एसपी रघुवंश सिंह का मार्गदर्शन

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर आलीराजपुर पुलिस द्वारा डायल-112 में तैनात समस्त पायलेटों और कार्यरत पुलिस कर्मियों को पुलिस कंट्रोल रूम आलीराजपुर में 1 और 2 नवम्बर 2025 को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह का मार्गदर्शन मिला, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल की उपस्थिति में सीपीआर/बीएलएस का प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय के डॉ. दीपांश राठौर और डॉ. दीपक रावत के द्वारा दिया गया।

स्वास्थ्य तकनीकों के बारे में दी जानकारी
कार्यशाला में प्रतिभागियों को मूलभूत जीवन रक्षक तकनीक बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS)और हृदय फेफड़ा पुनर्जीवन कार्डिया पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) से संबंधित विस्तृत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीज को तुरंत लाभ दिया जा सके, साथ ही उसकी जान भी बचाई जाए।

घायलों की स्थिति पर फोकस
बताया गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में पुलिस कर्मियों में घायल या अचेत व्यक्ति को प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना रहा है। जिसके जरिए डॉक्टरी मदद मिलने तक मरीज को प्राथमिक उपचार डायल 112 में ही मिल सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, रक्षित निरीक्षक इंनोद रंधावा, जिला प्रभारी रेडियो कार्यशाला में उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट