छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले मे पुलिस ने खुलासा किया है, जो कोई सुन रहा है, वो हैरान हैं, क्योंकि दो सहेली एक दूसरे के सुख और दुख में साथ रहती थी, एक सहेली अब दुनिया से चली गई है और इसके पीछे की वजह सामने आई तो सबको चौंका दिया। दरअसल दो सहेलियां मयूरी और लता काफी एक-दूसरे की काफी घनिष्ठ थी, इसी बीच मयूरी साथ रहने की बात कहकर लता पर दबाव बना रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, तो मयूरी ने पास में रखा जहरीला पदार्थ लता को दे दिया। इसके बाद लता ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद मौत हो गई।
पुलिस ने दी जानकारी
अंबाडा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि लता की मौत के मामले में जांच पड़ताल की गई और परिजनों के कथन भी लिए गए। जिसमें सहेली के साथ अंतिम बार महिला गई थी, उसी के द्वारा साथ रहने या मरने के लिए उकसाया जाता था, कि घर परिवार और बच्चों को छोड़कर उसके साथ में रहे। इसी वजह से लता परेशान रहती थी, इसी कारण महिला ने आत्महत्या करना पाया गया है। जिसमें मयूरी नाम की महिला पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दोनों ने फोन पर की थी चर्चा
दोनों सहेलियों ने 19 अक्टूबर को फोन पर बात करते हुए परासिया में मिलने का तय किया था। जिसके बाद लता और मयूरी परासिया पहुंचते हैं, जहां दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान मयूरी ने लता को कहा कि दोनों साथ रहेंगे परिवार और बच्चों को छोड़ दे, इसी बात को लेकर लता और मयूरी के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद मयूरी ने लता को जहर पीने पर मजबूर किया, और दोनों वहां निकल गई, फिर क्या था लता ने रास्ते में ही जहर का सेवन कर लिया, जहां से उसे परासिया के अस्पताल लाया गया, इस दौरान लता की मौत हो गई। वहीं अब मयूरी जेल की सलाखों के पीछे है।


