P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी में सड़क के गड्ढों को 'बेशरम' के पौधे रोपकर भरा… सामाजिक...

सिवनी में सड़क के गड्ढों को ‘बेशरम’ के पौधे रोपकर भरा… सामाजिक कार्यकर्ता का कमाल!

लापरवाही पर व्यंग्यात्मक प्रहार

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी से मंडला मार्ग की जर्जर हालत और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल उपाध्याय ने अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने 3 नवंबर को सड़क के गड्ढों में ‘बेशरम’ के पौधे लगाकर शासन-प्रशासन की लापरवाही पर व्यंग्यात्मक प्रहार किया।

हादसों को दे रहा न्यौता
स्वप्निल उपाध्याय का कहना है कि, “पिछले एक वर्ष से यह सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से प्रशासन को जगाना जरूरी हो गया है।” वहीं अब इस तरह का प्रदर्शन जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सड़क की हालत खस्ता
गौरतलब है कि सिवनी से मंडला को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग, खासतौर पर कान्हीवाड़ा से नैनपुर के बीच का हिस्सा, इस कदर खराब हो चुका है कि लोग मजाक में कहते हैं — “सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” दैनिक दुर्घटनाओं और चोटों के बावजूद अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल गड्ढे भरना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि इस मार्ग का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण अत्यावश्यक है। यह मार्ग न केवल सिवनी और मंडला जिलों को जोड़ता है, बल्कि पेंच और कान्हा राष्ट्रीय उद्यानों के बीच की कड़ी भी है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति राज्य की पर्यटन छवि पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं, फिर भी सड़क सुधार को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

व्यंग्यात्मक प्रहार पर लोगों की प्रतिक्रिया
स्वप्निल उपाध्याय की यह पहल अब आमजन की आवाज बनती जा रही है। लोगों का कहना है — “शायद बेशरम के पौधे ही प्रशासन की बेशरमी को जगा दें।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट