छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के हर्रई क्षेत्र में कंबल वाले बाबा का दरबार लगा हुआ है, यहां सैकड़ों की संख्या में इलाज करवाने वाले लोगों की भीड़ लग रही है, यहां दावा किया जा रहा है कि अन्य बीमारी से परेशान लोगों को ठीक किया जा रहा है। इसी के चलते लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां दरबार 5 दिनों तक लगा हुआ है। कंबल वाले बाबा दावा करते हैं कि अपने कंबल से पोलियो, लकवा सहित अन्य बीमारी को ठीक कर देते हैं। कहा जाता है कि बाबा 4 साल की उम्र से लोगों का इलाज करने में लगे हुए हैं और आज उनकी उम्र 57 साल है।
इलाज करने वाले लोगों की लग रही है भीड़
दरअसल जिले के हर्रई क्षेत्र में कंबल वाले बाबा का दरबार लगने की सूचना ग्रामीण अंचलों में पड़ी तो वैसे ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है यहां अन्य बीमारी से ग्रसित लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, और बाबा से इलाज करवा रहे हैं हालांकि खबर डिजिटल बाबा के दावे की पुष्टि नहीं करता।
कंबल बाबा ने की मीडिया से चर्चा
मीडिया से चर्चा करते हुए कंबल वाले बाबा ने कहा कि कंबल से ही इलाज करता हूं। पोलियो, लकवा, शुगर, बीपी हो या फिर अन्य बीमारी माता जी के द्वारा दी गई कंबल से ही इलाज करता हूं। मैं डॉक्टर को चैलेंज भी देता हूं और पूरे भारत में जाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक शक्कर नदी के पास मंदिर के दरबार लगाया है, इस दौरान पूछा कि अपना पूरा परिचय क्या है तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम गणेश यादव हैं और मैं गुजरात का रहने वाला हूं और मैं 4 साल का था जब से ही यही काम कर रहा हूं, और आज मेरी उम्र 57 साल है, मैं 52 साल से एक ही काम करता हूं कोई भी बीमारी हो, उसे ठीक करने का काम करता हूं और हर कार्यक्रम में मेरे पास 10 से 20 हजार लोग आते हैं।
बाबा के इलाज करने का वीडियो आया सामने
जहां बाबा का दरबार लगा है, वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग बैठे हैं, और अपना समय आने का इंतजार कर रहे हैं, तो कहीं बाबा जिन लोगों का इलाज कर रहे हैं उनका भी वीडियो सामने आया है, जहां पहले बाबा मरीज को कंबल उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद बाबा कंधे में कंबल लटका लेते हैं। जिसके बाद बाबा एक बुजुर्ग व्यक्ति क़ो उठने के लिए बोलते हैं, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति को किसी अन्य बीमारी होने के चलते उठ नहीं पता है, तो बाबा फिर बुजुर्ग व्यक्ति पीछे से सहारा देते हैं और फिर दोनों पैर से खड़ा कर देते हैं, और बुजुर्ग व्यक्ति को चलने के लिए कहते हैं, तो बुजुर्ग व्यक्ति फिर चलता हुआ दिखाई देता है, इसके बाद अन्य मरीज का नंबर लगता है, जहां बाबा लोगो को कंबल ओढ़ाकर इलाज करते हैं।


