सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– नगर निगम कटनी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री बजरंग कटायेघाट मेले का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मधई मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य, पार्षदगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में हनुमान जी महाराज की भव्य प्रतिमा, भजन मंडलियाँ और ध्वज पताका आकर्षण का केंद्र रहीं।15 ब्राह्मणों की मौजूदगी में पूजन-अर्चनाशोभायात्रा के शुभारंभ से पहले मधई मंदिर में 15 ब्राह्मणों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री बजरंगबली की आरती कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागतशोभायात्रा सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, झंडा बाजार, मिशन चौक सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई कटायेघाट मंदिर पहुँची, जहां ध्वज अर्पण कर आरती की गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।भजन गायन और सांस्कृतिक रंगएकता जागरण मंडल के श्री संजू नाकरा और उनकी टीम ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं महापौर एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भक्ति गीतों का गायन किया।मेला प्रांगण में शुरू हुई रौनककटायेघाट मंदिर पहुंचने के बाद हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना और ध्वज चढ़ाने की रस्म विधिवत पूरी की गई। वहीं मेला प्रांगण में दुकानों और झूलों की सजावट ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेला 9 नवंबर तक चलेगा।विशेष मौजूदगीशोभायात्रा में मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, बीना बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद मौसुफ अहमद बिट्टू, अवकाश जायसवाल, शशिकांत तिवारी, समाजसेवी संजय गुप्ता, ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मानके सहित नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।6 से 8 नवंबर तक रहेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रममेला परिसर में 6 से 8 नवंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक गायन, नृत्य, निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान एवं सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, खेलकूद, कृष्ण रासलीला, दीपावली नृत्य आदि कार्यक्रम होंगे। रात्रि में सुंदरकांड पाठ, लेज़र शो व ढोलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।9 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा।
नगर के ऐतिहासिक बजरंग कटायेघाट मेला का हुआ आगाज, शहर के मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
सम्बंधित ख़बरें
