Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशGold And Silver Price Today 6 November 2025: सोना-चांदी में घट-बढ़ का...

Gold And Silver Price Today 6 November 2025: सोना-चांदी में घट-बढ़ का दौर जारी.. खरीददारों में कौतूहल

सोना-चांदी का आज का भाव

Gold and Silver Price: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना और चांदी की कीमतों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी कम हो जाती हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

Gold And Silver Price Today In India : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव नजर आ रहे है। कभी कीमतें बढ़ी तो कभी घटी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 20 हजार 419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव भी गिरकर 1 लाख 46 हजार 150 रुपये प्रति किलो हो गया। उधर दिल्ली में सोने की कीमतें गिरकर 1 लाख 24 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी लुढ़कर 1 लाख 51 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। घरेलू वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

MCX पर सोना-चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1 लाख 20 हजार 573 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह MCX पर चांदी के वायदा भाव गिरकर 1 लाख 46 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बुधवार को गुरुनानक जयंती की वजह बाजार बंद था, इसलिए आज बाजार खुलने तक मंगलवार का बंद भाव ही मान्य हुआ।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोना-चांदी का भाव
भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 12 हजार 890 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 63 हजार रुपये है, जबकि 10 ग्राम का भाव 1 हजार 630 रुपये प्रति ग्राम है।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोना-चांदी का भाव
लखनऊ में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹12,206 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,190 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,157 प्रति ग्राम है। लखनऊ में आज चांदी का भाव लगभग 150 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 10 ग्राम के लिए 1 हजार 500 रुपये और 1 किलोग्राम के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोना-चांदी का भाव
रायपुर में 30 अक्टूबर 2025 को 22 कैरेट सोने का भाव 71 हजार 410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। वहीं चांदी का भाव 1 लाख 48 हजार 373 रुपये प्रति किलोग्राम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट