खबर डिजिटल.कटनी. अंकित झारिया :- जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को लेकर मांगें रखीं।जिला पंचायत सदस्यों ने बताया कि जिले में रबी और खरीफ सीजन की फसलों की कटाई के लिए पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से हार्वेस्टर मशीनें आती हैं। फसल कटाई के लिए स्थानीय एजेंटों के माध्यम से किसानों से इन हार्वेस्टरों के लिए मनमानी दरों पर राशि वसूली जाती है। किसानों को मजबूरी में ऊंची दरें चुकानी पड़ती हैं, जिससे उनकी लागत और आर्थिक संकट बढ़ रहा है।इसके अलावा जिला सदस्यों ने कहा कि कृषि कार्य में उपयोग होने वाली डीएपी और यूरिया खाद भी विक्रेताओं द्वारा तय मूल्य से अधिक दरों पर बेची जा रही है। कई वितरण केंद्रों पर समय पर खाद उपलब्ध नहीं होती, जिससे किसानों को खुले बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ती है। जिला सदस्यों ने कलेक्टर से मांग किया कि हार्वेस्टर से फसलों की कटाई की दरें प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाएं।खाद विक्रय में अनियमितता की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किया जाए।और तय मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर जिला पंचायत सदस्यों को किसानों के हित में उचित एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया, प्रेमलाल केवट, माला मौसी एवं बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल उपस्थित रहे।
हार्वेस्टर से फसल कटाई दरें तय करने की मांग, अधिक दर पर खाद विक्रय पर लगे रोक,जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किसानों से मनमानी वसूली और खाद की किल्लत पर जताई चिंता
हार्वेस्टर दरें तय करने और खाद विक्रय पर नियंत्रण की मांग, जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें


