Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेश4 लाइन राष्ट्रीय गीत नहीं गा पाए भाजपा जिला अध्यक्ष... कांग्रेस नेता...

4 लाइन राष्ट्रीय गीत नहीं गा पाए भाजपा जिला अध्यक्ष… कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी का पलटवार

चुपचाप साइड वाले को दिया माइक

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सतना में इन दिनों सियासी संग्राम का पारा चढ़ा हुआ है, कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी ने सतना भाजपा के जिला अध्यक्ष भगवती पांडे पर यह आरोप लगाया है कि एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार के द्वारा जिला अध्यक्ष जी को राष्ट्रीय गीत की चार लाइन गाने की गुजारिश की जाती है, तो बगले झांकने लगते हैं, वो बात को ऐसे टालते हैं कि जैसे उनसे कोई कठिन प्रश्न पूछ लिया गया हो और उसके बाद वो राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गाने की बजाय माइक को आगे बढ़ा देतें हैं।

कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी का पलटवार
कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी का कहना है कि राष्ट्रीय गीत गाने के सवाल पर जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष पहले तो अपने फोन की तरफ देखते हैं, और बाद में इधर-उधर देखकर अपने बगल में माइक बढ़ाते हुए कहते हैं कि इस गीत को हमारे सहयोगी गायेंगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर तंज करते हुए कांग्रेस के नेता रितेश त्रिपाठी ने कहा कि जो पार्टी राष्ट्रीय भक्त होने की बात करती हो, अपने आप को राष्ट्रभक्त होने का दावा करती हो, उस पार्टी के जिला अध्यक्ष को राष्ट्रीय गीत की चार लाइन नहीं आती। यह कितनी बड़ी विडंबना है कि देश का नेतृत्व करने वाली इतनी बड़ी पार्टी के जिला अध्यक्ष को राष्ट्रीय गीत की चार लाइन नहीं आती, और वह जिले में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा नेताओं की कथनीऔर करनी में कितना अंतर है यह साफ नजर आता है।

क्या था कार्यक्रम
वन्दे मातरम गीत की 150 वीं जयंती पूरे होने पर बीजेपी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, इसी के तहत सतना में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसको लेकर अब बीजेपी सतना बीजेपी के जिला अध्यक्ष भगवती पांडे को घेरने में जुट गई है, क्योंकि उन्होंने वंदे मातरम गीत की चार पंक्तियां गाने में संकोच जाहिर कर दिया। आपको बता दें, 7 नवंबर को वन्दे मातरम गीत के 150 साल होंगे होने पर बीजेपी देश में 150 और मप्र में 20 स्थानों पर वन्देमातरम गायन के बड़े आयोजन कर रही है, जिसमें बीजेपी के आला नेता शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट