P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशातिर चोरों का गिरोह का खुलासा.. देहात थाना पुलिस को मिली बड़ी...

शातिर चोरों का गिरोह का खुलासा.. देहात थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी पुलिस को चोरी की घटनाओं में की जा रही पतासाजी करते हुए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोरों के गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अनेक थाना क्षेत्रों सहित मण्डला, जबलपुर, कटनी जिले में चोरी की घटनाओं को किया जाना स्वीकार किया है। वहीं आरोपियों से पुलिस ने सोना,चांदी के जेवरात सहित मंदिर और घरों से चोरी किया गया, सामान सहित 6 बाइक भी जब्त की है। जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
मामले के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चोर गिरोह से पूछताछ में जिले और अन्य जगहो में चोरी की वारदातों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड का खुलासा हुआ है। चोर अलग-अलग जगह पर जाकर गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किये गये सामान की बरामदगी के साथ-साथ आरोपियो के द्वारा थाना क्षेत्र में की गई चोरी की घटनाओ में जारी 4 स्थाई वारंटी भी तामील है।

यह सामान हुआ जब्त
पुलिस को आरोपियों से 6 बाइक, सोने की अंगूठी, 4 चांदी की पायल, हथ पोस चांदी के 2 नग, 2 नग चांदी की चेन, 11 नग चूडा चांदी के, चांदी का मुकुट 1 नग, गैस सिलेंडर 1, सोयाबीन की 2 बोरिया, दानपेटी, मंदिर का घण्टा जब्त किया गया है।

इनकी रही भूमिका
पुलिस कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी, एएसआई अभय, अकरम खान, प्रधान आरक्षक सचिन, सुमन यादव, जालम, नंदलाल, आलोक, आरक्षक रूपेश, सुरेन्द्र, अजय, हेमराज, प्रताप, गौरव, निकिता, जितेन्द्र, दीपक, सैनिक महफूज, रेखा, साईबर सेल टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट