Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस का नवाचार “कटनी की सजग दृष्टि नागरिक सुरक्षा के...

कटनी पुलिस का नवाचार “कटनी की सजग दृष्टि नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक और सशक्त पहल

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी जिले में नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के प्रयासों एवं माननीय मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल के सहयोग से “कटनी की सजग दृष्टि” नामक नवीन परियोजना का शुभारंभ किया गया है।इस योजना के तहत माननीय विधायक द्वारा विधायक निधि से 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से शहर के प्रमुख 26 स्थानों पर 85 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम से की जाएगी।यह तकनीकी पहल शहर के प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र पर कटनी पुलिस की सीधी निगरानी सुनिश्चित करेगी, जिससे न केवल अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी, बल्कि न्यायालय में डिजिटल साक्ष्य के रूप में भी इन कैमरों से प्राप्त फुटेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।*“कटनी की सजग दृष्टि”* परियोजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को साकार करना है। यह पहल कटनी पुलिस की सतर्कता, तकनीकी उन्नति व जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट