P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीधान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक वसूला गया 42 हजार...

धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रक वसूला गया 42 हजार 514 रूपये का दांडिक मंडी शुल्क कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्‍ता दल ने की कार्यवाही

खबर डिजिटल/कटनी – जिले में धान उपार्जन में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों के कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्‍ता दल ने धान के अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए व्यापारी से 42 हजार 514 रूपये के दांडिक शुल्‍क को कार्यालय मे जमा कराया है। संयुक्त संचालक श्री शाहिद खान, भारसाधक एवं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं सचिव कृषि उपज मंडी कटनी श्री किशोर कुमार नरगांवे के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल द्वारा सघन निरीक्षण के दौरान ट्रक क्रमांक यूपी 95 टी 5126 के द्वारा 308.75 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मंडी की धारा 19(4) के तहत व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये दांडिक मंडी शुल्क राशि 31 हजार 261 रूपये, निराश्रित शुल्क राशि 6 हजार 253 रूपये एवं समझौता शुल्क 5 हजार रूपये सहित कुल 42 हजार 514 रूपये मंडी कार्यालय में जमा कराया गया। इस कार्यवाही में दल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी, प्रशांत मौर्य, विकास नारायण मिश्रा शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट