Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनगर में सजा कटाये घाट मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - महापौर,...

नगर में सजा कटाये घाट मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा – महापौर, और निगमाध्यक्ष ने लिया मेले का जायजा

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी – कटाये घाट मेला के द्वितीय दिवस पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकल गायन प्रतियोगिता, खेलकूद मुकाबले और विज्ञान प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन कर मेले को आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोडी। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक MIC मेंबर एवं पार्षद साथियों के साथ मेला स्थल पहुंचकर खेलकूद प्रतियोगिता तथा विभिन्न आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल परंपरा जीवित रहती है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। मेले में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी ने भी लोगों को आकर्षित किया। मेले के दौरान शाम 7 बजे से संगीतमय श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया। जिसका मेले में उपस्थित आगंतुकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भरपूर आनंद उठाया।*आठ स्कूलों के छात्रों ने दिखाई खेल प्रतिभा*श्री बजरंग कटाये घाट मेले के द्वितीय दिवस गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता में शहर के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने हनुमान जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी,बीना बैनर्जी, पार्षद शकुन्तला सोनी, सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, ओमी अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती सुमनलता सोलंकी, सहायक क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती शिवा मिश्रा एवं मुख्य संयोजक अर्चना के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सी.पी.ए. स्कूल द्वितीय एवं बार्डस्ले शाला तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने उत्साह, खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ,जिससे पूरा परिसर जोश और उमंग से भर गया।*प्लास्टिक मुक्त का दिया गया संदेश*आयोजित मेले के दौरान परिसर मे जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाकर प्लास्टिक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने का संदेश प्रसारित किया गया तथा आगंतुकों से प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। मेले मंे सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से कंट्रोल रूम के अलावा सी.सी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट