P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.. थाना प्रभारी सोनू सिटोली की...

अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.. थाना प्रभारी सोनू सिटोली की अहम भूमिका

आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ आलीराजपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर की देसी बंदूक और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर की रात थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचेश्वर मंदिर पुलिया के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा है, जिससे आसपास के लोग भयभीत हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वेस्ता पिता भुरसिंह देवरकिया भील (उम्र 41 वर्ष), निवासी ग्राम कनेरा तड़वी फलिया, थाना आम्बुआ, जिला आलीराजपुर बताया।

बंदूक का था पूरा साजो-सामान
जब पुलिस ने हथियार का लाइसेंस मांगा, तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी में आरोपी के पास एक नाल की 12 बोर की देसी बंदूक और शक्तिमान एक्सप्रेस कंपनी के 5 जिंदा कारतूस मिले। बंदूक के बट पर मिलिट्री कलर का कवर लगा हुआ था, जिसमें कारतूस रखने के लिए 6 खाने वाला पॉकेट बना था। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर देसी बंदूक और कारतूस जब्त किए। आरोपी के खिलाफ धारा 25(ए) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना कोतवाली आलीराजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सोनू सिटोले (थाना प्रभारी कोतवाली) के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कन्हैयालाल साजोदिया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण राठौर, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश, आरक्षक गंगाराम, सुमित, गजेन्द्र, संतोष, सूरत, प्रकाश एवं दिनेश की टीम शामिल रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट