P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसागर के पंडापुरा में मकान से 60 बोरी डीएपी जब्त… खरीदी-बिक्री के...

सागर के पंडापुरा में मकान से 60 बोरी डीएपी जब्त… खरीदी-बिक्री के नहीं मिले दस्तावेज

बेचने के लिए अवैध रूप से कर रखा था भंडारण

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सागर के पंडापुरा तिली वार्ड में स्थित एक मकान में कृषि विभाग और मोतीनगर थाना पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई में मकान से 60 बोरी डीएपी खाद जब्त किया गया है। मौके से खाद से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। कार्रवाई कर टीम ने खाद जब्त कर थाने में रखवाया है। शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बड़ी मात्रा में खाद का भंडारण
जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि पंडापुरा में स्थित लखन पटेल की मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में खाद का भंडारण किया गया है। जहां से खाद बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही बुधवार रात टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और दबिश दी। मकान का दरवाजा खुलवाया। जहां 60 बोरी डीएपी खाद की बरामद हुई।

नहीं मिला कोई लाइसेंस
मौके पर मौजूद गौरव साहू निवासी गोपालगंज ने पूछताछ में बताया कि उक्त खाद सचिन साहू भंडारण कर बिक्री के लिए रखे हैं। खाद से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। लेकिन न तो खाद भंडारण का लाइसेंस मिला और न ही खाद खरीदी बिक्री के दस्तावेज मिले। खाद नकली होने का भी संदेह है। जिस आधार पर टीम ने खाद के सैंपल लिए हैं। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट