P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीरास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

*रास्ता रोककर रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार*

*एक आरोपी फरार, तलाश जारी – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा अपराधियों के विरुद्ध अभियान*

कटनी – थाना एन.के.जे. कटनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर रंगदारी का पैसा मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।*रास्ता रोककर मांगी रंगदारी, नहीं देने पर की मारपीट*थाना एन.के.जे. में निवासी सुरेन्द्र पटेल (झलवारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के दो आदतन अपराधियों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा।रिपोर्ट मिलते ही थाना एन.के.जे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपराध पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की।*घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी राहुल पटेल को ग्राम कटंगी कला से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट