P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविधायक सेना महेश पटेल की एक और सौगात… विधायक निधि से लगाई...

विधायक सेना महेश पटेल की एक और सौगात… विधायक निधि से लगाई डीपी का उद्घाटन

12 लाख 38 हजार रुपये आई लागत

अलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घटवानी (वस्कल फलिया) एवं पलासदा (कवछा फलिया) में आज जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधायक निधि से निर्मित विद्युत डीपी (Electric DP) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों ग्रामों के सरपंच,जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने फूलमालाओं, ढोल-ढमाकों और नारों के साथ विधायक सेना महेश पटेल का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीयता और उत्साह के साथ मान-सम्मान किया। इस दौरान गांव में पूरी तरह उत्सवमय माहौल रहा।

ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद
ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्य वर्षों से लंबित था, जो आज पूरा हुआ है। इस विकास कार्य से अब गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू होगी, जिससे कृषि कार्यों और घरेलू बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। बात करें कुल लागत की तो घटवानी (वस्कला फलिया) में 5 लाख 96 हजार रुपये और पलासदा (कवछा फलिया) 6 लाख 42 हजार रुपये आई। जिससे अब विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से चल सकेगी।

विधायक सेना महेश पटेल ने दिया भाषण
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि ‘जोबट विधानसभा के हर गांव में बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। मेरा लक्ष्य है कि जोबट क्षेत्र के किसी भी गांव में विकास की रोशनी से कोई घर अछूता न रहे।’

कांग्रेस का संकल्प है – सेना महेश पटेल
मेरी कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि ‘गाँव, गरीब और किसान का सशक्तिकरण।’ बिजली की सुविधा केवल एक सुविधा नहीं बल्कि ग्राम विकास और आत्मनिर्भरता की रीढ़ है। जब गांवों में बिजली पहुंचेगी, तो खेतों में सिंचाई होगी, बच्चों की पढ़ाई आसान होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि आने वाले समय में जोबट विधानसभा के हर कोने तक विकास की किरण पहुंचेगी। गांव-गांव में काम होंगे, सड़कें बनेंगी, हैंडपंप खुदेंगे और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यह सिर्फ शुरुआत है, हमारा लक्ष्य है जोबट को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट