P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबंद घर में छिपा था अवैध केमिकल फैक्ट्री का राज… लोगों की...

बंद घर में छिपा था अवैध केमिकल फैक्ट्री का राज… लोगों की आंखों में हो रही जलन

केमिकल के सैंपल लेकर भेजे लैब

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से जहरीली गैस निकलने लगी। गैस की वजह से आसपास के ग्रामीणों को आंखों में तेज जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अमरपाटन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर देखा तो वहां केमिकल तैयार करने की एक फैक्ट्री संचालित होती मिली।

लंबे समय से बंद पड़ा था घर
जानकारी के अनुसार, यह घर कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जयपाल सिंह का है, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल सिंह का नाती रिप्पू सिंह अक्सर देर रात एक चार पहिया वाहन से घर आता था और कुछ सामान अंदर रखकर चला जाता था। रविवार की शाम जब कुछ लोग उस घर के पास पहुंचे, तो उनकी आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायत हुई। शक होने पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर मिले केमिकल जार
पुलिस और विशेषज्ञ टीमों ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली तो अंदर कई केमिकल कंटेनर, मिश्रण मशीनें और सीलिंग उपकरण बरामद हुए। इनमें से एक कंटेनर पर थिओंयल क्लोराइड लिखा मिला, जो अत्यंत ज्वलनशील और जहरीला रासायनिक पदार्थ माना जाता है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कमरे में अवैध रूप से ज्वलनशील या औद्योगिक रसायनों का उत्पादन किया जा रहा था।

एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी चंचल नागर, डीएसपी ख्याति मिश्रा, फोरेंसिक टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है और केमिकल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहीं कृषि, प्रदूषण नियंत्रण एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया है।फिलहाल पुलिस रिप्पू सिंह की तलाश में जुटी है, जो मामले के खुलासे के बाद से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह अवैध केमिकल निर्माण या तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है। प्रशासन ने ग्रामीणो को बताया कि इस गैस के कारण कोई गंभीर नुकसान नही है लेकिन सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। मेडिकल ओर एग्रीकल्चर दोनो टीमो को केमिकल जांच कर रिपोर्ट देने के लिए बोला गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट