P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: 37 करोड़ के सतना एयरपोर्ट में लोट लगा रहे 'सांप'.....

Breaking News: 37 करोड़ के सतना एयरपोर्ट में लोट लगा रहे ‘सांप’.. एयरपोर्ट अथॉरिटी सुस्त!

कर्मचारी कई बार कर चुके शिकायत

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ एक ओर रीवा से 72 सीटर प्लेन उड़ान भर रहा है और दूसरी ओर सतना के एयरपोर्ट में सांप लोट लगा रहे हैं। सतना एयरपोर्ट में सुरक्षा के लिहाज से सतना जिला पुलिस बल तैनात है। आए दिन यहां सांप निकलने से पुलिस कर्मी अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। लोगों में डर का माहौल बना रहता है, जिसकी तरफ एयरपोर्ट प्रबंधन को ध्यान देने की सख्त जरुरत है।

जानकारी के अनुसार
एक हवलदार ने बताया कि एयरपोर्ट अथार्टी और पुलिस अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराते हुए दवाई छिड़काव के लिए कई मर्तबा कहा गया है, लेकिन फिर भी समस्या और विषैले जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से निपटने के लिए अथॉरिटी ने अब तक कोई उपाय नहीं सुझाए हैं, जबकि यहां से यात्री सफर करने लगे हैं।

कब जागेगा एयरपोर्ट प्रबंधन
सांप के काटने से यात्री या कर्मचारी की जान पर भी बन सकती है, लेकिन फिर भी अब तक एयरपोर्ट अधिकारियों ने शिकायत के बाद भी कोई काम नहीं किया है, जिसके चलते उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि अब देखना होगा कि कब तक इस समस्या से निजात मिल पाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट