P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका सकुशल बरामदथाना रंगनाथ नगर पुलिस की...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका सकुशल बरामदथाना रंगनाथ नगर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ — पुलिस अधीक्षक अभिनय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने एक अपहृत एवं गुमशुदा बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह ने बताया कि दिनांक 25 जून 2025 को फरियादी राजकुमार सिंह गोंड, निवासी चंदी की दफाई, वंशस्वरूप वार्ड, थाना रंगनाथ नगर ने अपनी 16 वर्ष 5 माह की बालिका के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना आरंभ की।पुलिस टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सतत प्रयास करते हुए बालिका को जिला जबलपुर से सकुशल दस्तयाब किया और उसे उसके पिता के सुपुर्द किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, एवं महिला आरक्षक रुचिका एवं नीलम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट