P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशलाड़ली बहनों को सिवनी से मिलेगी 'मोहन' की सौगात… 1500 रुपये किए...

लाड़ली बहनों को सिवनी से मिलेगी ‘मोहन’ की सौगात… 1500 रुपये किए जाएंगे प्रत्येक के खाते में ट्रांसफर

लाड़ली बहनों को मिलेगी 30वीं किस्त

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बुधवार, 12 नवंबर को सिवनी जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक ही क्लिक में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। प्रत्येक पात्र बहन को 1500 रुपये की राशि प्राप्त होगी। सिवनी जिले की 2 लाख 68 हजार 155 लाड़ली बहनाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

विकास की मिलेगी कई सौगातें
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगातें भी देंगे। वे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 560.75 करोड़ रुपये लागत के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों के माध्यम से जिले और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

प्रदर्शनियां रहेगी आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर प्रदेश के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएं, जनप्रतिनिधि, प्रभुत्वजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, वित्त विभाग और जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। 237.52 करोड़ रुपये लागत के 85 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट