देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ देवास में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवास से करीब 1 लाख 32 हजार किसानों को सोयाबीन फसल की भावान्तर योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की जानकारी ली।
किसानों को मिलेगी सौगात
मध्यप्रदेश के किसानों के यह खुशखबरी है, क्योंकि सीएम मोहन यादव 13 नवंबर को किसानों के खाते में भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं, सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 लाख 33 हजार किसानों के खातों में 300 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। ऐसे में जिन किसानों ने भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की फसल बेची थी, उन्हें यह पैसा मिलने वाला है, सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में भी भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करने पर सहमति बन गई है, ऐसे में यह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
9 लाख 36 हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
राज्य में 9 लाख 36 हजार किसानों ने भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है, रजिस्टर्ड किसानों की भूमि करीब 22 लाख 64 हजार हेक्टेयर है, सोयाबीन की खरीदी 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है, एक अनुमान के मुताबिक अब तक 25 हजार 999 टन सोयाबीन की खरीदी हो चुकी है।
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मध्य प्देश सरकार ने भावांतर योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, हेल्पलाइन नंबर – 0755-2704555 पर किसान से लेकर व्यापारी तक कॉल करके अपनी समस्या का हल पा सकेंगे। सोयाबीन का विक्रय अगले साल 15 जनवरी तक जारी रहेगा। हेल्पलाइन नंबर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक सेवा में उपलब्ध रहेगी।


