घंसौर (सिवनी)/ मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम बरेला (NTPC पावर प्लांट) में पंचमी तिथि में मढ़ई वा इनामी अहिरी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्वालवंशी जमकर थिरके। मढ़ई के आयोजन में लोगों ने जमकर खरीददारी की, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कई गांवों के लोगों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र नेमा (भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सिवनी ) ने चंडी पूजन के साथ मढ़ई का आरंभ किया। इस दौरान लालपुर केवलारी, गणेशगंज, सालहेपानी,बिनैकी, खेरी,बरेला, गोरखपुर, अतरिया व अन्य गांव के नृत्य दलों ने प्रस्तुति दी। जिनमें से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कारों का किया गया वितरण
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लालपुर की टीम को 7100 रुपए व शील्ड (सौजन्य योगेश शिवहरे जिला उपाध्यक्ष) एवं द्वितीय पुरस्कार खेरी गांव के दल को 5100 रुपए व शील्ड (सौजन्य त्रिलोक मरावी टिक्की जिला अध्यक्ष) प्रदान की गई। तृतीय पुरस्कार गणेशगंज 3100 (ग्राम पंचायत बरेला) , चतुर्थ पुरस्कार 2100 सालहेपानी (सुन्नी लाल उईके), पांचवां पुरस्कार बरेला टीम को आयोजन समिति ने दिया।


