Friday, December 5, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभैरव अष्टमी पर काल भैरव मंदिर में विशेष आयोजन कल… भक्तों का...

भैरव अष्टमी पर काल भैरव मंदिर में विशेष आयोजन कल… भक्तों का मंदिर में लगा तांता

काल भैरव को कराया मदिरा पान

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ भैरव अष्टमी के अवसर पर शहर के प्राचीन भैरव मंदिर में दिनभर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, सुबह से पूजन-अभिषेक की शुरुआत हो गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा भैरव को मदिरा का भोग लगाने के साथ मन की मुराद मांगी। वहीं आज रात 12 बजे भगवान भैरवनाथ का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

भैरव अष्टमी को होंगे विशेष आयोजन
काल भैरव जन्म समय पर महाआरती के साथ भव्य उत्सव का आयोजन होगा, इसके साथ ही आतिशबाजी से मंदिर परिसर गूंज उठेगा। परंपरा के अनुसार, आरती के दौरान पुजारी बाबा को मदिरा का भोग लगाते हैं, वहीं श्रद्धालु भी मदिरा की धार चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। अगले दिन बाबा महाकाल के कोतवाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

कैदियों को जेल में दर्शन देंगे काल भैरव
नगर भ्रमण के दौरान बाबा काल भैरव केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचकर कैदियों को दर्शन देंगे। वही सिद्धनाथ घाट पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शहर में भैरव अष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट