छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कोतवाली पुलिस ने देर रात होटल में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया, साथ ही होटल के रजिस्टर को भी देखा है और रुकने वाले लोगों से भी चर्चा की। साथ ही पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच भी की गई, और पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को हिदायत दी, कि ऐसा कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल इसकी पुलिस को दें, और लापरवाही करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
दिल्ली आतंकी हमले से अलर्ट
दरअसल दिल्ली में आतंकी हमले के बाद अलर्ट किया गया है, इसी के चलते पुलिस ने होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर जांच पड़ताल की, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए होटल में चेकिंग की हैं, कौन व्यक्ति कहां से आ रहा है और कितने दिन रहेगा, उन सभी लोगों की आइडेंटी चेक की गई है, और होटल स्टाफ को हिदायत दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को करें। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है, पुलिस का कहना है कि यह रूटीन प्रक्रिया है, जिसके तहत होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर चेकिंग की गई है।
गुलाबरा में विस्फोटक जब्त, कुएं में ब्लास्टिंग का काम करता है युवक
छिंदवाड़ा पुलिस लगातार होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर जांच कर रही है, इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम विस्फोटक जब्त किया है, रहवासी क्षेत्र में एक मकान से जब्त किया गया है, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन मामले की पूछताछ में सामने आया कि गुलाब निवासी जाहिद ब्लास्टिंग का काम करता है, और कुएं में ब्लास्टिंग के लिए बारूद की छड़ लाकर रखा था, जहां ब्लास्टिंग होती थी वहां घर से ले जाया करता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक के पास कुएं में ब्लास्टिंग करने का लाइसेंस है, फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और जो भी तत्व सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


