P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में मनाई गई नेहरू जयंती मनाई

जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में मनाई गई नेहरू जयंती मनाई

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ – जिला कांग्रेस कार्यालय में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके देश निर्माण में दिए बहुमूल्य योगदान, वैज्ञानिक सोच के प्रसार, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी की विचारधारा आज भी देश के विकास, एकता और सद्भाव के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने आधुनिक भारत की नींव वैज्ञानिक सोच और प्रगतिशील दृष्टिकोण के साथ रखी, जिसे आज भी देश मार्गदर्शन के रूप में अपनाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, संजय गुप्ता, हाजी अब्दुल कादिर उर्फ़ मुन्ना भाईजान, सुमन रजक, आदिता वर्मा, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अभय खरे, रमेश राज कुशवाहा, राहुल कुशवाहा व कार्यालय प्रभारी हर्षित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में सभी ने नेहरू जी के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट