खबर डिजिटल/न्यूज़ कटनी– गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर में चल रहे विकास एवं अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न प्रमुख कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में महापौर ने जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने तथा शासन की मंशानुरूप समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्टिंग में तेजी के निर्देशमहापौर श्रीमती सूरी ने शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के तहत ट्रांसपोर्ट नगर योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में चिन्हित भूमि पर बोर्ड लगाने, अतिक्रमण हटाने और शेष परिवहनकर्ताओं को शीघ्र शिफ्ट कराने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।जगन्नाथ चौक–घंटाघर सड़क चौड़ीकरण पर फोकसबैठक में जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले अतिक्रमणों पर चर्चा हुई। सहायक यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में पुलिस, राजस्व और निगम की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी की समीक्षामहापौर ने निर्माणाधीन नई चौपाटी, अधोसंरचना विकास कार्यों, और शहर के अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट्स की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, बाधाएँ और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए।ओवरब्रिज के नीचे रिक्त स्थल के सौंदर्यीकरण पर निर्देशपूर्व निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज के नीचे चिन्हित रिक्त स्थान पर सौंदर्यीकरण और सुरक्षित उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी महापौर ने दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थल का मेजरमेंट पूरा कर लिया गया है।वसूली और पीएम आवास योजना के कार्यों की भी समीक्षामहापौर श्रीमती सूरी ने वसूली कार्य में तेजी लाने के साथ ही प्रेम नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा कर सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, लिपिक आलोक गर्ग सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने की निगम विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


