घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घंसौर तहसील मुख्यालय घंसौर के भावा एकेडमी इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल का 16वां खेल उत्सव 15 नवंबर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम का समापन मशाल पीटी से किया जाएगा। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे, साथ ही टीचर्स उनको मार्गदर्शन करेंगे।
मोटीवेटर कुंवर शक्ति सिंह का निर्देशन
भावा एकेडमी के मोटीवेटर कुंवर शक्ति सिंह के सतत निर्देशन में प्रतिवर्ष स्कूल का खेल उत्सव आयोजित किया जाता है, इसी तारतम्य में आयोजित किए जा रहे खेल उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति प्रभात महेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमति आशा राजेश सिंह सिसोदिया, श्रीमती मोनिका विक्रम सिंह परिहार को आमंत्रित किया गया है। खेल उत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण से होगी रेस, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, फ्राग रेस, बलून रेस सहित अन्य खेल शामिल किए गए हैं विगत एक सप्ताह से जारी खेल उत्सव का शनिवाक को फाइनल होगा।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित
जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया जाएगा, उपरांत इस पूरे उत्सव का अंतिम आयोजन मशाल पीटी होगा साथ ही आतिशबाजी कर समापन की घोषणा होगी, प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है, छात्र – छात्राओं के अलग-अलग डिवीजन बनाये गये हैं जिसमें रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, यलो हाउस के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।


