Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीवृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की...

वृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश आबकारी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध


वृत्त बहोरीबंद के ग्रामों एवं हाइवे के ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश आबकारी अधिनियम के तहत पांच प्रकरण पंजीबद्ध


कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाए जाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही अनवरत जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशों के अनुपालन में अभियान में के तहत वृत्त बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम निटर्रा , करहिया, बिलहरी, मतवारी में दबिश दी गई।
दबिश की कार्यवाही में 15 पाव देशी मदिरा और दो लीटर हाथ भट्टी मदिरा ,195 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया। जप्त सामग्री की कीमत 30 हजार 600 रुपए है। कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
हाईवे के समीप ढाबों की सघन जांच
आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी की टीम द्वारा पिपरौध, तेवरी एवं स्लीमनाबाद नेशनल हाईवे के समीप ढाबों पर सघन जांच अभियान चलाया जाकर एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि विशेषकर रात के समय ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान व अवैध शराब विक्रय संबंधी कोई भी ऐसी गतिविधि संचालित न की जावे।
कार्यवाही में आबकारी वृत बहोरीबंद प्रभारी,आबकारी उप निरीक्षक केशव उइके , वृत स्लीमनाबाद प्रभारी , उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य आबकारी स्टाफ कार्यवाही के दौरान मौजूद रहा।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में विभाग की टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है । वृत प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में सघन जांच की जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट