खबर डिजिटल/कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एन.के.जे. थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उषा राय के मार्गदर्शन में की गई।घटना का विवरण19 नवंबर 2025 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पडरिया स्थित जनसुविधा केंद्र के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये–पैसे का दांव लगाकर अवैध जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की। जनसुविधा केंद्र के अंदर पांच लोग जुआ खेलते पकड़े गए।पुलिस ने मौके से नकदी 5,000 रुपये, 05 मोटरसाइकिल, एवं 05 स्मार्ट मोबाइल सहित कुल 1,90,000 रुपये का मशरुका जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना एन.के.जे. में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पांचों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश कर बाउंडओवर कराया गया।आरोपी—रोहित कुमार पिता बृजबिहारी गौतम, उम्र 29 वर्ष, निवासी पडरियाराजकुमार बर्मन पिता सुंदरलाल बर्मन, उम्र 40 वर्ष, निवासी पडरियाआनंद गडारी पिता अठ्या गडारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पडरियासंतोष पटेल पिता नरेश पटेल, उम्र 48 वर्ष, निवासी पडरियाकेदार साहू पिता श्यामबिहारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी पडरियाजप्त मशरुका:नगदी 5,000 रुपये05 मोटरसाइकिल05 स्मार्ट मोबाइलकुल जप्ती: 1,90,000 रुपयेसराहनीय भूमिका:उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कुडापे, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, आर. विजय राणा, एवं एनआरएस सोनू कहार की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एन.के.जे. पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जनसुविधा केंद्र में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.90 लाख का मशरुका जब्त
सम्बंधित ख़बरें


