खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़— कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में 3 मातृ मृत्यु मामलों की गहन समीक्षा की गई।कलेक्टर ने पोषण, टीकाकरण और गृह-भेंट कार्य में लापरवाही पर 5 आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से पृथक करने और दो एएनएम की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा, महिला सशक्तिकरण सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती सहित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी और परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।मातृ मृत्यु मामलों में कार्रवाई1. बहोरीबंद – ग्राम धुरीगर्भवती रानू पति रविंद्र लोधी के मातृ मृत्यु मामले में सहयोग न करने और लापरवाही पर आशा कार्यकर्ता उषा सोनी को पद से पृथक करने के निर्देश।2. बड़वारा – ग्राम खितोली बरहीगर्भवती सुमन पति प्रीतम केवट के मामले में गंभीर लापरवाही, नियमित जांच न करने और रिकॉर्ड संधारण में त्रुटि पर एएनएम कृष्णा देवी वाडिवे की 2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश।3. विजयराघवगढ़ – ग्राम हरैयागर्भवती मधु कोल पति सूरज कोल के मामले में सेवा प्रदाय व फॉलोअप में लापरवाही पर—एएनएम मीना सोनी की 2 वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।एएनएम ज्योति पटेल को ढीमरखेड़ा स्थानांतरित किया जाएगा।एएनएम मनीषा बर्मन पर भी कार्रवाई।संवेदनशीलता दिखाने वाली आशा कार्यकर्ता का सम्मानरीठी – ग्राम लालपुरागंभीर अवस्था में गर्भवती ललता पति सिरमोद को अकेले जिला अस्पताल लाने, जबलपुर रेफरल के दौरान साथ रहने, सिहोरा में पीएम करवाने और अंतिम संस्कार तक सहयोग करने पर आशा कार्यकर्ता राजवती की कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया।4 अन्य आशा कार्यकर्ता भी सेवा से पृथककलेक्टर ने पोषण, टीकाकरण और गृह-भेंट कार्य में निष्क्रियता पर निम्न आशा कार्यकर्ताओं को सेवा से हटाने के निर्देश दिए—सीमा गोटिया – वार्ड 38, कटनीसरोज कोल – हरदुआराधा प्रजापति – वार्ड 12, बरहीज्योति नायक – कुआं बहोरीबंदसैम-मैम बच्चों पर विशेष ध्यान के निर्देशबैठक में पोषण पुनर्वास केंद्रों की समीक्षा करते हुए—शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करनेसैम (अति गंभीर कुपोषित) व मैम (मध्यम गंभीर कुपोषित) बच्चों के चिन्हांकन की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करनेआंगनवाड़ी केंद्रों की उपस्थिति, THR वितरण और बच्चों की वृद्धि निगरानी की स्थिति पोषण ट्रैकर पर अपडेट करनेके निर्देश दिए गए।लाडली लक्ष्मी योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति, आभा आईडी निर्माण, अपार आईडी सत्यापन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती से जुड़ी दावा-आपत्तियों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी जारी किए गए।कलेक्टर की समीक्षा बैठक: 5 आशा कार्यकर्ता सेवा से पृथक, दो एएनएम पर दंडात्मक कार्रवाई
कलेक्टर आशीष तिवारी ने की स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा लापरवाही पर 5 आशा कार्यकर्ता सेवा से पृथक, दो एएनएम की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


