P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedएनसीसी 32वीं बटालियन के कैडेट्स ने वृहद रक्तदान शिविर में किया योगदान

एनसीसी 32वीं बटालियन के कैडेट्स ने वृहद रक्तदान शिविर में किया योगदान


एनसीसी 32वीं बटालियन के कैडेट्स ने वृहद रक्तदान शिविर में किया योगदान

कटनी – एन.सी.सी. की 32वीं एम.पी. बटालियन के 186वें कम्बाइंड ऐन्यूअल ट्रेनिंग कैम्प के दौरान आज सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया।

शिविर का संचालन कैम्प कमांडर कॉर्नेल एस. राजवेलु के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी के बॉयज़ और गर्ल कैडेट्स ने रक्तदान किया।

रक्तदान प्रक्रिया में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम की पूरी टीम शामिल रही, जिनमें लैब टेक्निशियन जयावर्धन, नर्सिंग अफसर पंकी पटेल, लैब टेक्निशियन सोनिया यादव, लैब असिस्टेंट अरुण पटेल, लैब अटेन्डर कैलाश विश्वकर्मा, नर्स सुहानी चैधरी तथा एचडीएफसी बैंक से बीओएम राहुल वर्मा और मैनेजर प्रवीन बर्मन ने रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. पारस जैन, फार्मेसी प्राचार्य स्वाती श्रीवास्तव, लॉ एचओडी पूनम शर्मा, रूचि सिंघई, संजीता दाहिया, पिंकी साहू, आकृति जैन, आलोक तिवारी, रितिका जसूजा और आरती पंथी उपस्थित रहे।

शिविर में रक्तदान करने वाले छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को एचडीएफसी बैंक की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस रक्तदान शिविर के माध्यम से न केवल स्थानीय अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाई गई, बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिला।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट