घंसौर (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। विद्यार्थियों में चारित्रिक विकास, मानवीय गौरव एवं राष्ट्र जागरण का बोध भावी अच्छे नागरिक के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विगत कई वर्षों से पूरे भारतवर्ष में विद्यालयों में किया जा रहा है। इसी के तहत 22 नवंबर 2025 को अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा कहानी के मार्गदर्शन में कहानी के विभिन्न स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित की गई।
इन स्कूलों में हुई परीक्षा आयोजित
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कहानी कन्या माध्यमिक विद्यालय, कहानी लोटस इंग्लिश स्कूल, कहानी ज्ञानदीप विद्या मंदिर, कहानी शासकीय प्राथमिक शाला गोलिया, शासकीय माध्यमिक शाला दारोट, काव्या इंटरनेशनल स्कूल सारसडोल के बच्चों ने भाग लिया। साथ ही वहां के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, गायत्री परिवार शाखा कहानी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
आध्यात्मिक ज्ञान के दर्शन
बच्चों में बुनियादी पढ़ाई के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान का भी प्रस्फुटन हो, इसके लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके जरिए बच्चों को आध्यात्म के करीब लाया जा रहा है और भारतीय संस्कारों से जोड़ने का काम किया जा रहा है।


