P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशथाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया की पहल, बच्चों को दी गुड टच, बेड...

थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया की पहल, बच्चों को दी गुड टच, बेड टच की जानकारी

ऑपरेशन मुस्कान का तहत अभियान

घंसौर(सिवनी)/ मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कूलों में पहुंचकर पुलिस ने छात्र-छात्राओं सुरक्षा के गुर सिखाए, जिसमें गुड टच, बैड टच की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य बाल अपराधों की रोकथाम करना है, ताकि बच्चों को इससे बचने के उपाय सिखाए जाए, क्योंकि देखा जा रहा था कि इस तरह की शिकायत में बच्चों को ऐसे अपराधों के बारे में जानकारी नहीं होती है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान
घंसौर एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं बालपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में 22 नवंबर 2025 शनिवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार जिले भर में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत घंसौर पुलिस टीम ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गुमशुदा बच्चों की तलाश और रोकथाम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी. जानकारी सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया मुख्य रूप से गुड टच और बैड टच, बच्चों की शारीरिक सुरक्षा के बारे में जागरूक करने जैसे विषयों पर बात की गई।

यौन अपराधों से बचाव के उपाय
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेअनुचित, स्पर्श की पहचान कैसे करें और तुरंत इसकी सूचना दें। साथ ही बाल अधिकार, POCSO अधिनियम, बच्चों के अधिकार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। आपात स्थिति में 1098 चाइल्ड लाइन और 112 आपातकालीन सेवा जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। स्कूल के स्टाफ ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट