P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSatna News: जिला अस्पताल में महिला को हुए ट्रिपलेट बच्चे… एसएनसीयू में...

Satna News: जिला अस्पताल में महिला को हुए ट्रिपलेट बच्चे… एसएनसीयू में एडमिट

2 घंटे के अंतराल में हुई डिलीवरी

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ जिला अस्पताल में एक महिला को सामान्य प्रसव से ट्रिपलेट बच्चे हुए हैं। बच्चों का वजन कम होने की वजह से उन्हें जहां नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में एडमिट कराया गया है तो वहीं मां मेटरनिटी विंग में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। हासिल जानकारी के मुताबिक मैहर विकासखण्ड अंतर्गत बुढेरुआ निवासी मिथलेश पटेल की 28 वर्षीय पत्नी रंजना पटेल को 20 नवम्बर को सीधे सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां 22 नवम्बर को दो घंटे के अंतराज में उन्होंने 3 नवजातों को जन्म दिया।

कम वजन के हैं नवजात
हासिल जानकारी के मुताबिक रंजना ने शाम 4 बजकर 38 मिनट में पहले मेल बेबी को जन्म दिया। इस प्रसव के करीब दो घंटे बाद 6.25 बजे फीमेल बेबी हुई। तीसरा मेल बेबी दूसरे प्रसव के 6 मिनट बाद हुआ। दो बच्चों का वजन 12 सौ ग्राम है जबकि एक बच्चे का वजन 1 किलो 4 सौ ग्राम है। वजन कम होने की वजह से तीनों बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।

परिजनों को पहले से पता था
रंजना के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का चेकअप मैहर के सिविल हॉस्पिटल में रेग्युलर होता रहा है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका जगवानी ने जब पहली दफा सोनोग्राफी कराई थी तभी पता चल गया था कि रंजना के गर्भ में 3 भ्रूण पल रहे हैं। इस प्रसव से पूर्व रंजना को जब फस्र्ट डिलीवरी हुई तो वह नवजात नहीं बचा था। अब ट्रिपलेट बच्चे होने से परिवार में खुशी का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट