Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशSIR कार्य में लगे बीएलओ की मौत… परिजनों से मिलने पहुंचे कलेक्टर...

SIR कार्य में लगे बीएलओ की मौत… परिजनों से मिलने पहुंचे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने का दिया आश्वासन

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले में भी मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस दौरान जिले के पठारी ग्राम में बीएलओ के रूप में सेवाएं दे रहे शिक्षक सीताराम गौंड 50 वर्ष की इलाज के दौरान मौत होने पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे, और सांत्वना देते हुए शासन की ओर से हर संभव सहयोग की बात कही।

ड्यूटी पर बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि दमोह विधानसभा के ग्राम रंजरा में शिक्षक और बीएलओ सीताराम पुत्र परम सिंह गौड़ निवासी पठारी बांदकपुर जब बीएलओ ड्यूटी पर थे, उसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। बिगड़ती हालत के चलते पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बीएलओ को जबलपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान ही जबलपुर में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीएलओ किडनी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित है और जिसके चलते उनकी मौत हो गई। अब उनकी मौत पर उनके पुत्र को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ अन्य योजनाओं के लाभ परिजनों को दिलाए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने बीएलओ ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के तत्काल इलाज के लिए विशेष टीम भी गठित की है

मृतक के परिजनों को मिली यह सुविधाएं
प्रशासनिक कार्यवाही में अब तक मृत बीएलओ के परिवार को एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। अगले एक सप्ताह के भीतर उनकी ग्रैच्युटी, जीपीएफ सहित सभी देयक उनके उत्तराधिकारी के खाते में अंतरित कर दिए जाएंगे। प्रशासनिक चर्चा में दिवंगत शिक्षक के परिवार ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए सहमति दी है, और उन्हें भृत्य चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त किया जाएगा, साथ ही परिवार की तीन बेटियों में से दो बेटियों के लिए निजी क्षेत्र में उनकी योग्यता के अनुरूप बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट