बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ शहर के सदर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रिटायर्ड शिक्षक दम्पत्ति द्वारा अवैध कब्जे का विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मामला गंभीर होने पर पीड़ित दम्पत्ति जनसुनवाई में पहुंची और प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई।
रिटायर्ड शिक्षिका ने दी जानकारी
रिटायर्ड शिक्षिका उषा जैन ने बताया कि, वह उनके पति रविन्द्र जैन के साथ सदर क्षेत्र में सतपाल आश्रम के पास निवासरत हैं। मकान के बाजू में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति टीन शेड डालकर निर्माण कार्य किया गया है।जिससे घरों की खिड़कियां बन्द होने से हवा आने जाने का रास्ता बंद हो गया है।लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन को अपने नाम करने की मंशा से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। विरोध करने पर घर आकर मारने की धमकियां दी जा रही हैं। किससे डर का माहौल बना हुआ है।
‘सरकारी जमीन को बचाना दायित्व’
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने से कब्जाधारियों के हौसले और बढ़ गए हैं। दम्पत्ति ने जनसुनवाई में कहा कि वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं और विवादों में उलझने या किसी से वैमनस्य रखने का इरादा नहीं रखते, लेकिन सरकारी भूमि को बचाना उनका सामाजिक दायित्व है। पीड़ित दम्पत्ति ने संबंधित जमीन की सीमांकन जांच कर कब्जा हटाने और, धमकी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जनसुनवाई के दौरान प्रशासन ने मामले में तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि कार्रवाई कितनी तेज और प्रभावी होती है।


